फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लेनदेन के विवाद में चालक पर जानलेवा हमला, गले पर आए 22 टांके

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के श्याम पार्क एक्सटेंशन निवासी दीपक कुमार पर चाकू से जानलेवा हमले के मामले में परिजन ने पुलिस पर हल्की धाराओं में मामला दर्ज करने का आरोप लगाया है। जबकि परिजन का कहना है कि घायल की गर्दन पर 22 टांके आए हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गंभीर धाराएं जोड़ी जाएंगी। आरोपी की गिरफ्तारी को बिहार के लिए पुलिस रवाना हो गई है।
विज्ञापन

श्याम पार्क एक्सटेंशन के रहने वाले विनय कुमार ने बताया कि उनका भाई दीपक एक कंपनी में चालक है। 20 अगस्त को वह किसी काम से बाजार गए थे अैर वहां पर नंदन ने रंजिश रखते हुए चाकू से गर्दन पर जानलेवा हमला करके घायल कर दिया था। उसे अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया और गर्दन पर 22 टांके आए थे। अब तक पुलिस ने आरोपियों पर हल्की धाराएं लगाई गई है।
यह था विवाद
भाई विनय ने बताया कि दीपक ने छह महीने पहले नंदन से 1500 रुपये उधार लिए थे, इसे लेकर उनके बीच कई बार विवाद भी हुआ तो बाद में रुपये लौटा दिए गए थे। आरोप है कि इसके बाद नंदन उनके भाई से रंजिश रखता था और इसी वजह से जानलेवा हमला किया था। पुलिस को इस मामले में बीएनएस की धारा 109 में रिपोर्ट दर्ज करनी चाहिए थी
विज्ञापन


मामले की गहनता से जांच की जा रही है और भागे हुए आरोपी की लोकेशन बिहार में मिली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बिहार के लिए रवाना हो गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर विवेचना में धाराएं भी बढ़ा दी जाएंगी। - अमित सक्सेना, एसीपी साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें