साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार की रात दिल्ली की तरफ जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। इस दौरान गाड़ी चला रहे दिल्ली निवासी रंजीत शर्मा ने कार से कूदकर खुद को बचाया।
साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार की रात दिल्ली की तरफ जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। इस दौरान गाड़ी चला रहे दिल्ली निवासी रंजीत शर्मा ने कार से कूदकर खुद को बचाया। वहीं, कार डिवाइडर से टकराकर रुक गई। चालक ने तुरंत साहिबाबाद फायर स्टेशन को आग की सूचना दी।
विज्ञापन
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि एक फायर टेंडर से टीम ने आग पर काबू पाया। इसमें करीब आधा घंटे का समय लगा। सीएफओ ने बताया कि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई है। हालांकि शुरूआती जांच में हादसा शॉर्ट सक्रिट की वजह से होने की बात सामने आई है। हादसे के समय गाड़ी में केवल चालक मौजूद था। किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।