फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हाईटेंशन लाइन से ट्रक छूने पर चालक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। दुहाई आरआरटीएस डिपो के निकट भीक्कनपुर स्थित एक कंपनी के बाहर बाइंडिंग मशीन उतारते समय ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से ट्रक चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एसीपी अजय कुमार ने बताया कि जनपद कन्नौज के थाना निगोह खास क्षेत्र के गांव जमामदपुर निवासी मुकेश (33) पुत्र शिवपाल ट्रक चालक थे। वह शुक्रवार सिकंदराबाद (बुलंदशहर) से ट्रक में बाइंडिंग मशीन लेकर भीक्कनपुर स्थित एक कंपनी पहुंचे थे। कंपनी के गेट पर मशीन उतारने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान ट्रक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आने से चालक मुकेश गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने बिजली विभाग और पुलिस को सूचना दी। चालक को सीएचसी मुरादनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें