फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 83,500 घरों तक पहुंची पेयजल लाइन, आपूर्ति के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जल जीवन मिशन योजना के तहत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में 83,500 घरों को पेयजल कनेक्शन से जोड़ दिया गया है। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में नवागत सीडीओ कुमार सौरभ की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में यह जानकारी योजना का काम देख रहे अधिकारियों ने दी। सीडीओ ने कहा कि जिन घरों में पेयजल कनेक्शन हो चुके हैं उन्हें बिना देरी किए पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जल जीवन मिशन के तहत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजना के माध्यम से प्रत्येक घर में पेयजल कनेक्शन देकर जलापूर्ति प्रस्तावित है। मिशन के तहत 148 ग्रामों में पाइप पेयजल योजनाएं निर्मित की जानी हैं। अधिकारियों ने बताया कि 148 ग्रामों की 128 डीपीआर की राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, लखनऊ स्वीकृति प्रदान कर चुका है। मुख्य विकास अधिकारी ने जिले में जल जीवन मिशन के कार्य कर रही फर्म की ओर से बनाई जा रही योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण ने अवगत कराया गया है कि वर्तमान में समस्त 148 ग्रामों के लिए स्वीकृत की गई 128 पाइप पेयजल योजनाओं की स्वीकृति शासन की ओर से प्रदान की जा चुकी है। फर्म के प्रतिनिधि ने बताया कि समस्त 128 योजनाओं के कार्य प्रगति पर हैं। 128 नलकूप, 94 ओवर हेडटैंक का कार्य पूर्ण हो चुका है। 31 ओवरहेड टैंक का कार्य प्रगति पर है। 98 पंप हाउस का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

99 जगहों पर चहारदीवरी बनाने का काम भी पूरा हो चुका है। 777 किलोमीटर पाइप लाइन के सापेक्ष 756 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि धनराशि के अभाव में कार्यों की प्रगति धीमी है। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन योजनाओं में छोटे-छोटे कार्य अवशेष हैं। उन्हें जल्द से जल्द पूरा करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें