फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगल में गंगाजल प्लांट पर झेल रहे पेयजल संकट

Fri, 26 May 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
पानी पीना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
वार्ड-26 में विजय नगर के कई ब्लॉक शामिल हैं। इस वार्ड के नजदीक ही गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का विजय नगर साइड भी पड़ता है। यहां से नोएडा व लाइन पार क्षेत्र के हजारों लोग रोजाना ट्रेन पकड़ते हैं या ट्रेन से उतरकर इन क्षेत्रों में जाते हैं।
विज्ञापन


इस वार्ड की आबादी करीब 20 हजार की है लेकिन यहां के लोगों से कई जरूरी सुविधाएं कोसो दूर हैं। कालोनी की सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। गर्मियों में अक्सर वार्ड-26 के ब्लॉकों में पानी की किल्लत शुरू हो जाती है।

नोएडा और ट्रांस हिंडन एरिया की कॉलोनियों की प्यास बुझाने के लिए नजदीक ही गंगाजल प्लांट लगा हुआ है लेकिन प्लांट से वार्ड-26 के ब्लॉकों में गंगाजल की सप्लाई नहीं होती। क्षेत्रवासी यहां तक कहते हैं कि यदि नगर निगम क्षेत्र में गंगाजल की सप्लाई कराए तो वह पैसा भी देने को तैयार हैं।
विज्ञापन


अन्य समस्याओं में कालोनी के अंदर की सड़कें टूटी पड़ी हैं। पूरे क्षेत्र में एक भी जगह कूडे़दान नहीं रखा है, जिसकी वजह से कूड़ा यहां-वहां बिखरा रहता है। नालों की सफाई भी नहीं होती, जिस कारण नाले गोबर और कूड़ा करकट से पटे पड़े हैं। वहीं पैठ बाजार और ऑटो की वजह से जाम भी लगता है। ठेली पटरी वालों ने सड़कों पर अतिक्रमण कर रखा है।

क्या कहते हैं क्षेत्रवासी
सफाई व्यवस्था ठप है। सफाई कर्मचारी आते नहीं। पूरी कालोनी में एक भी जगह कूड़ेदान नहीं रखा है। कई बार आरडब्ल्यूए ने प्रस्ताव दिया पर कुछ नहीं हुआ।
- सत्येंद्र त्यागी, अध्यक्ष आरडब्ल्यूए

विजय नगर थाने के पास यू-टर्न के लिए बहुत कम जगह है। चौड़ीकरण के लिए मेयर को प्रस्ताव दिया गया था लेकिन चौड़ीकरण आज तक नहीं हुआ।
- प्रदीप पाठक, सचिव आरडब्ल्यूए

पार्षद का दावा
वार्ड-26 में 24 पार्क हैं, जिनमें से 18 पार्कों का सौंदर्यीकरण कराया है। सड़कों को दुरुस्त किया गया है और पेयजल की समस्या से निपटने के लिए अंडर ग्राउंड वाटर टैंक बनाने का प्रस्ताव पास कराया है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

- सिंहराज, पार्षद  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें