फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अभयखंड में नाला निर्माण बना आफत, टूटी पाइपलाइन पर बांधी पन्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। अभयखंड में नाला निर्माण स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बुधवार को खोदाई के दौरान नगर निगम की टीम ने पेयजल पाइपलाइन तोड़ दी। कर्मचारियों ने पाइपलाइन की मरम्मत करने के बजाय पन्नी बांधकर काम छोड़ दिया।
विज्ञापन

नतीजा- सप्लाई के वक्त घरों में पानी का प्रेशर बेहद कम है। वहीं टूटी लाइन से हजारों लीटर पानी रोज नाली में बह रहा है। गर्मी में पानी की किल्लत झेल रहे लोग इस बर्बादी से नाराज हैं।

ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
स्थानीय निवासी आरपी जोशी ने बताया ठेकेदार बेहद घटिया काम कर रहे हैं। कई बार नगर निगम और पार्षद से शिकायत की। कुछ दिन पहले अधिकारियों से मिले तो उन्होंने ठेकेदार पर सख्ती का भरोसा दिया, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं बदला। लगातार अनसुनी से परेशान लोगों ने अब महापौर को फोटो-वीडियो भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब तक ऊपर से दबाव नहीं बनेगा, ठेकेदार की मनमानी चलती रहेगी।
विज्ञापन

विभाग का जबाव
निर्माण विभाग के अवर अभियंता संजय गंगवार ने कहा,ठेकेदार को पहले भी हिदायत दी गई है। पन्नी बांधने की शिकायत मिली है। शनिवार को टीम भेजकर पाइपलाइन दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें