फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डीपीएसजी ने समय सारिणी बदली, अभिभावक बोले- पढ़ाई के घटों में कमी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित डीपीएसजी में पढ़ाई के समय को लेकर चल रहे अभिभावकों के विरोध के बीच विद्यालय प्रबंधन ने अपने निर्णय में बदलाव किया है। अब कक्षा के अनुसार छात्र-छात्राओं के लिए चार से सात घंटे तक का समय तय किया गया है। हालांकि, इसे अभी लागू नहीं किया गया है। केवल अभिभावकों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, अभिभावक स्कूल के इस निर्णय से खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि समय सारिणी में बदलाव नहीं, पढ़ाई का समय कम करना चाहिए था
गत दिनों स्कूल प्रबंधन की ओर से समय सारिणी बदलने के बाद अभिभावकों ने मोर्चा खोल दिया था। दो दिन तक प्रदर्शन कर विद्यालय प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया था। प्रशासन के आश्वासन के बावजूद कई अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजना शुरू नहीं किया है और उनका शांतिपूर्ण विरोध जारी है। अब विद्यालय प्रबंधन ने समय सारिणी बदलते हुए फिर से अभिभावकों को पत्र भेजा है।
नई समय सारिणी के अनुसार कक्षा एक और दो के लिए समय सुबह नौ बजे से दोपहर 2:35 बजे तक किया गया है, जबकि कक्षा तीन से 12वीं तक के छात्रों को सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2:35 बजे तक विद्यालय में रहना होगा। इससे पहले सभी कक्षाओं के लिए समय सुबह 8:30 बजे से 3:30 बजे तक निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन


अभिभावकों को नहीं रास आया बदलाव

इस संबंध में अभिभावकों का कहना है कि यह बदलाव केवल दिखावटी है। उनका आरोप है कि छुट्टी का समय पहले कर दिया गया है, लेकिन पढ़ाई के घंटों में कोई कमी नहीं की गई। साथ ही छोटे बच्चों के लिए सुबह जल्दी स्कूल पहुंचना मुश्किल होगा, क्योंकि उन्हें करीब साढ़े पांच बजे उठना पड़ेगा। इससे उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। कुछ अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया कि कक्षा एक और दो का समय अलग कर प्रबंधन विरोध को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है।

अभिभावक बोले

नेहा त्यागी ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन अभिभावकों की एकता तोड़ने की कोशिश कर रहा है। पढ़ाई के घंटे अभी भी उतने ही हैं। मांग पूरी होने तक बच्चे स्कूल नहीं भेजेंगे। संध्या ने कहा कि हमारी लड़ाई छुट्टी जल्दी कराने की नहीं, बल्कि पढ़ाई के घंटे कम कराने की है। यह लड़ाई जारी रहेगी। स्वाति ने कहा कि दो दिन धूप में विरोध के बावजूद प्रबंधन ने हमारी बात नहीं मानी। नए निर्णय में भी पढ़ाई के घंटों में कोई बदलाव नहीं किया गया।

अभिभावकों को भेजी गई नई समय सारिणी
कक्षा-स्कूल पहुंचने का समय-छुट्टी का समय

ईवाई 1, 2, 3- सुबह नौ बजे- दोपहर 1:00 बजे

1, 2- सुबह नौ बजे- दोपहर 2:35 बजे

3 से 12वीं- सुबह 7:30- दोपहर 2:35 बजे

प्रबंधन की ओर से नई समय सारिणी जारी कर दी गई है। इसे अभिभावकों से भी साझा कर दिया गया है, लेकिन अभी इसे लागू करने की तिथि नहीं घोषित हुई है। जल्द ही लागू करने की तिथि बता दी जाएगी, तब तक पुरानी समय सारिणी ही लागू रहेगी।
विज्ञापन

-प्रीति वासन, प्रधानाचार्य, डीपीएसजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें