गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के नेहरूनगर में विवाहिता ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि खुद को एमटेक इंजीनियर बताकर पति लगातार दहेज की मांग करता रहा और मांग पूरी न करने पर पिटाई की गई।
पुजिता ने बताया कि जनवरी 2006 में उनकी शादी दिल्ली द्वारका निवासी कपिल से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ससुरालियों ने उनका उत्पीड़न शुरू कर दिया और कपिल को एमटेक इंजीनियर बताते हुए अधिक दहेज की मांग करने लगा। परिवार की इज्जत के चलते वह पहले चुप रहीं लेकिन अधिक उत्पीड़न होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एक दिन पति ने उनका गला दबाने का प्रयास किया। इस बारे में एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।
-