संस्थान की निदेशक प्रो. (डॉ.) जसकिरण कौर ने बताया कि बीसीए की वंशिका शिशोदिया, बीजेएमसी की नैना, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी की नंदिनी सिन्हा, बीबीए की श्रेया बंसल, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की आस्था त्यागी, मास्टर ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस की छात्रा खुशी चौधरी ने यूनिवर्सिटी में पहला स्थान प्राप्त किया। इन छात्राओं को दीक्षांत समारोह में स्वर्ण मिलेगा। इसके अलावा बीजेएमसी की कैफिया, मास्टर ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस की संचिका भाटिया, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी की अपराजिता, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की जया ने यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि, तृतीय स्थान पर बीजेएमसी की निक्षिप्ता राउत, मास्टर ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस की मुदिता त्रिपाठी, बीबीए की कृतिका और एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की श्वेता सिंह रहीं। इन छात्राओं को आईएमएस गाजियाबाद ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के जनरल सेक्रेटरी सीए (डॉ.) राकेश छारिया ने बधाई दी। संस्थान में भी इन विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए अलग से कार्यक्रम आयोजित होगा। सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली वंशिका ने बताया कि वह आगे चलकर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाना चाहती हैं। वह शुरूआत से ही पढाई में अव्वल रहीं।