फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थिति में घरेलू सहायिका की मौत, फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र में नेहरूनगर स्थित एक फ्लैट में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में घरेलू सहायिका का शव कमरे में छत के पंखे से लटका मिला। अभी मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अधिकारी परिवार के लोगों का आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


मृतका की पहचान रिद्धिमा (17) निवासी न्यू जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार ने बताया रिद्धिमा 4 माह से रवि मित्तल के मकान में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी। ऑनलाइन सर्विस एजेंसी के माध्यम से रिद्धिमा की नियुक्ति की गई थी। प्रथम दृष्टया घरेलू सहायिका ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उसको दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया है। अभी परिवार के लोगों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद सही स्थिति का पता चलेगा। मृतका के मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया गया है। जिस परिवार के यहां वह नौकरी कर रही थी, उन्होंने बताया है कि रिद्धिमा नहाने जाने की बात कहकर छत पर गई थी। देर तक जब वह नहीं लौटी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।


करंट लगने से मजदूर की मौत :

गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित मिग्सन सोसायटी में करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। उसकी पहचान अकरम निवासी न्यू प्रेम नगर गौशाला रोड घंटाघर के रूप में हुई है। वह मंगलवार को सोसायटी की निर्माणाधीन साइट पर काम कर रहा था। इस दौरान लोहे की एंगल ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से टकरा गई। उसमें करंट उतर आया और उसकी चपेट में आने से अकरम की मौत हो गई। मामले की विभिन्न पहलुओं से भी छानबीन की जा रही है। अभी किसी भी पक्ष ने पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें