फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंदिरापुरम हस्तांतरण पर नहीं बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। वार्ड 100 के पार्षद संजय सिंह इंदिरापुरम की जिम्मेदारी निगम को सौंपने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पेश किया। साथ ही, पार्षदों की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। इस पर पार्षदों ने अपने-अपने तर्क दिए। सड़क, ड्रेनेज और नालों की मरम्मत से निगम पर पड़ने वाले भारी-भरकम बोझ का हवाला दिया गया। पार्षदों ने सर्वसम्मति से तय किया कि मंडलायुक्त के साथ बैठक कर महापौर इस मामले पर कोई भी फैसला लें। पार्षद संजय सिंह ने कहा कि इंदिरापुरम की 4.63 लाख की आबादी है। 1.53 लाख मतदाता हैं। 72 हजार यूनिटों में से 52 हजार से ही टैक्स मिल रहा है। इंदिरापुरम के विकास पर 250 करोड़ के खर्च को जीडीए वहन करेगा या नहीं। इस पर अभी स्पष्टता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें