फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में आदमखोर कुत्तों का आतंक: 24 घंटे में छह पर हमला, किसी की टांग तो किसी के हाथ पर काट किया जख्मी

Fri, 16 May 2025 06:36 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद के मसूरी में आवारा कुत्ते आदमखोर बन गए हैं। आने जाने वाले लोगों पर हमला कर रहे हैं। 24 घंटे में छह लोगों को निशाना बनाया है। ग्रामवासियों ने ग्राम प्रधान से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्रांतर्गत गांव नाहल में कुत्तों का आतंक आधा दर्जन लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है। पीड़ितों में दो महिलायें भी हैं। कुत्ते के काटने से हुये जख्मी को जीटीबी में भर्ती किया है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामवासियों ने ग्राम प्रधान से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


मसूरी क्षेत्र के गांव नाहल में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। घर के बाहर निकलने पर कुत्ते काटकर लोगों को जख्मी बना रहे हैं। बृहस्पतिवार रात्री से शुक्रवार दोपहर तक कुत्तों ने आधा दर्जन लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। लोगों में घर के बाहर निकलने पर दहशत लग रही है।

गांव नाहल मोहल्ला खाकियान निवासी विनोद कुमार की बेटी वर्षा 21 बीती रात अपनी बैठक में गई तो वहां कुत्ते ने उनपर हमला कर दिया। युवती की टांग में कुत्ता काटकर भाग गया। युवती के परिजन तुरन्त अपनी बेटी को गांव में ही चिकित्सक के पास ले गये। जहां चिकित्सक ने युवती को एन्टी रैबीज वैक्सीन लगाई। वहीं,बीती रात मोहल्ला सुभान कों निवासी ताहिर अली 40 को घर के बाहर निकलने पर कुत्ते ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


कुत्ते ने इनका हाथ काटकर जख्मी कर दिया। रात्री में ताहिर अली ने गांव के चिकित्सक से प्रथम उपचार कराया मगर शुक्रवार सुबह ताहिर अली सीएचसी डासना गये। चिकित्सक ने इनको दिल्ली जीटीबी रेफर कर दिया। वहीं,मोहल्ला नाइयों वाला निवासी हसीन 60 पत्नी इस्लामुद्दीन के हाथ में काटकर जख्मी किया तथा मोहल्ला खाकियान निवासी मुजम्मिल 60 और मोहल्ला मेंढकों वाला निवासी जाहिद 28 पुत्र अताहुसैन को भी आवारा कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया। वहां से भाग गये।

ग्रामीणों में आवारा कुत्तों से दहशत फैल गई है। बच्चों को घर से बाहर नहीं जाने दे रहे हैं। ग्रामवासियों ने ग्राम प्रधान तसव्वुर अली से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की गुहार लगाई है। ग्राम प्रधान ने ग्रामवासियों को आश्वासन दिया है कि वे जल्द जिलाधिकारी को पत्र भेजकर ग्राम नाहल में आवारा कुत्तों को पकड़वाने की गुहार लगायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें