लोनी बार्डर थाना क्षेत्र के तिलकराम कालोनी में गुरुवार रात चार मंजिला मकान की छत से गिरने से महिला की मौत हो गई। पति महिला को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया। महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर छत से धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। सोनी की शादी करीब 26 वर्ष पूर्व उमेश चंद गुप्ता निवासी तिलकराम कालोनी के साथ किया था।