फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छह साल की बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में छह साल की वान्या चौहान पर सोसायटी में ही पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले मे वान्या के हाथ में गहने घाव व कमर पर खरोंच आ गई। उस समय वह अपनी मां के साथ सोसायटी में टहलने के लिए निकली थीं। मामले में वान्या की मां नमित ने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


नमिता का कहना है कि 24 अप्रैल की शाम करीब साढ़े पांच बजे बेटे और बेटी को लेकर सोसायटी में टहलने के लिए निकली। इसी दौरान सोसायटी के एच ब्लॉक के फ्लैट संख्या 108 के रहने वाले व्यक्ति अपने कुत्ते को घूमा रहे थे। कुत्ते ने उनके हाथ से पट्टा छुड़ाकर उनकी बेटी व बेटे पर हमला कर दिया। हमले में बेटा तो बच गया लेकिन कुत्ते ने वान्या को काट लिया। वान्या के हाथ में तीन इंच गहरा घाव हुआ है। वान्या के पिता वैभव का कहना है कि मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें