फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कुत्ते ने बच्ची और युवती पर किया हमला, कुत्ते प्रेमी पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के केडब्ल्यू सृष्टि सोसाइटी में पड़ोसी के पालतू कुत्तों ने युवती पर हमला कर दिया। बचने के लिए युवती भागी तो सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती के पिता का आरोप है कि जून माह में आरोपी राजेश कुमार के कुत्तों ने उनकी छह वर्षीय पौत्री पर हमला किया था, जिससे बच्ची सदमे में चली गई। नंदग्राम थाना पुलिस ने डॉग लवर राजेश कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन की केडब्ल्यू सृष्टि सोसाइटी में रहने वाले आलोक जैन के मुताबिक उनके पड़ोस में राजेश कुमार सिंह रहते हैं। उनके पालतू कुत्तों द्वारा उनके बच्चों पर बार-बार हमला किया जाता है। आलोक जैन के मुताबिक बीती 18 जून को भी कुत्तों ने उनकी छह वर्षीय पौत्री पर हमला कर दिया था। इसके बाद उनकी छह साल की पोती कई दिनों तक सदमे में रही थी। उस दिन उन्होंने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को भी सूचना दी थी। आलोक जैन का आरोप है कि 18 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे उनकी बेटी काम पर जाने के लिए लिफ्ट के पास गई तो पड़ोसी के कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों से बचने के लिए बेटी भागी तो वह सीढ़ियों पर गिरकर घायल हो गई। आरोप है कि कुत्तों द्वारा हमला करने के संबंध में शिकायत करने पर राजेश कुमार सिंह ने कहा कि उनके कुत्ते तो ऐसे ही करेंगे। अगर ज्यादा परेशानी है तो किसी अन्य जाकर रहने लगो। घटना के संबंध में आलोक जैन ने 19 अगस्त को नंदग्राम थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर राजेश कुमार सिंह के खिलाफ पशुओं के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें