इसके साथ ही पुलिस टीम साक्ष्य जुटाने के लिए एक बार फिर घटनास्थल का निरीक्षण करेगी और पूरे घटनाक्रम को दोबारा रिक्रिएट कर जांच को आगे बढ़ाएगी।
एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले अवशेषों को डीएनए जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है, ताकि उनकी पहचान की पुष्टि हो सके।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम दोबारा घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य एकत्र करेगी और आरोपितों के बयान व उपलब्ध तथ्यों के आधार पर घटना के क्रम को रिक्रिएट करेगी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की हर कड़ी को जोड़ा जा रहा है, जिससे घटना के संबंध में स्पष्ट और ठोस निष्कर्ष तक पहुंचा जा सके। मामले की जांच अभी जारी है।