फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर मिलेगी अपने आशियाने की चाभी

Tue, 30 Aug 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
आवास विकास परिषद की सिद्धार्थ विहार योजना के आवंटियों के लिए अच्छी खबर है। गंगा, यमुना और हिंडन एंक्लेव के आवंटियों को दिवाली से पहले फ्लैटों का पजेशन दे दिया जाएगा। एक सितंबर से फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू की जाएगी।आवास विकास परिषद की गंगा, यमुना और हिंडन एंक्लेव योजना को 2012 में लांच किया गया था।
विज्ञापन


1250 फ्लैटों का पजेशन 2014 में दिया जाना था, लेकिन अब दो साल की देरी से फ्लैट देने की तैयारी परिषद ने कर ली है। अधिशासी अभियंता एमए सफदर ने बताया कि पहले चरण में 550 फ्लैटों का पजेशन दिया जाएगा। इसकी रजिस्ट्री एक सितंबर से शुरू की जानी है। योजना में वन, टू, थ्री, फोर बीएचके और पेंट हाउसों का पजेशन दिया जाना है।


-  लोगों को मिलेगा गंगाजल
परिषद अधिकारियों के अनुसार योजना को प्रताप विहार गंगाजल प्लांट से पांच क्यूसेक पानी की सप्लाई की जाएगी। ऐसे में गंगा, यमुना और हिंडन एंक्लेव के लोगों को गंगाजल मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें