फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकनगुनिया के तीन और मरीज मिले

Tue, 30 Aug 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
Dengue - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
 चिकनगुनिया का प्रकोप दिनों बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी चिकनगुनिया के तीन मरीजों में पुष्टि हुई है। इसमें से दो मरीज गाजियाबाद के और एक दिल्ली का रहने वाला है।
विज्ञापन


सोमवार को चिकनगुनिया के दस सैंपल जांच के लिए आए थे, जिसमें से तीन पॉजिटिव पाए गए। इनको मिलाकर अब तक दस चिकनगुनिया के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि अब तक 52 सैंपलों की जांच की गई है।

सीएमओ डॉ. अजेय अग्रवाल ने बताया कि जिन स्थानों पर चिकनगुनिया के मरीज मिले हैं वहां आसपास दवाओं का छिड़काव और सर्वे कराया गया है। इससे बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


घरों में और आसपास जल जमाव न होने दें।प्राइवेट अस्पतालों में भी वार्ड हाउसफुलप्राइवेट अस्पतालों में हाई फीवर और चिकनगुनिया के मरीजों की लगातार संख्या बढ़ रही है।

प्राइवेट अस्पतालों में भी वार्ड हाउसफुल हो गए हैं। प्राइवेट क्लीनिक में भी लगातार चिकनगुनिया के लक्षणों वाले मरीज आ रहे हैं, लेकिन अधिकतर प्राइवेट क्लीनिक में लक्षणों के आधार पर इलाज किया जा रहा है।

यशोदा अस्पताल के मीडिया प्रभारी और मार्केटिंग हेड शेखर कुमार ने बताया कि मरीजों अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी है और वार्ड हाउसफुल हैं। ऐसे में कई निजी अस्पतालों से मरीजों को वापस भी लौटाया जा रहा है।

साइबर सेल इंचार्ज को भी हुआ चिकनगुनिया
क्रॉसिंग रिपब्लिक में रहने वाले साइबर सेल इंचार्ज एसआई उमेश रोरिया को भी चिकनगुनिया हुआ है। उन्होंने बताया कि नोएडा स्थित एक प्राइवेट लैब से जांच कराई थी जिसमें, चिकनगुनिया पॉजिटिव आया है। उनका इलाज राजनगर के एक चिकित्सक के यहां चल रहा है।


 बेड न आने की वजह से नहीं शुरू हुआ वार्ड
संयुक्त जिला अस्पताल में पिछले छह महीने से 60 बेड के वार्ड के लिए भवन बनकर तैयार है, लेकिन शासन से अभी तक बेड न आने की वजह से वार्ड शुरू नहीं हो सका है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वार्ड तैयार कराया गया था। शासन द्वारा लाखों का भवन तैयार करा दिया गया, लेकिन बेड की व्यवस्था करने में महीनों लग रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें