फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गाजियाबाद में जिलाधिकारी ने बैंकर्स को कमरे में किया बंद.... सभी को दिया ये अल्टीमेटम; जानें पूरा मामला

Thu, 16 Jan 2025 06:31 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

जिलाधिकारी ने सभी को कमरे में बंदकर उनके खाने-पीने की व्यवस्था कराई है। उन्होंने सभी से कहा है कि वह रात नौ बजे तक एक बार फिर निरक्षण करने आएंगे।
विज्ञापन
विकास भवन सभागार के मीटिंग हाल में बंद बैंकर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत लोन पास न करने पर गुरुवार को गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स को विकास भवन सभागार में बंदी बना लिया। शाम को हुई बैठक के बाद उन्होंने कहा कि जब तक लोन के आवेदन पास नहीं करोगे तब तक यहीं रहना होगा। विकास भवन सभागार में बाहर से ताला लगाकर अंदर उनके खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। देर रात तक अगर सभी आवेदन नहीं हुए तो उनके सोने की भी व्यवस्था वहीं कराई जाएगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि बैंकर्स के पास 403 आवेदन भेजे गए थे जिसमें से 365 आवेदन फारवर्ड भी हो गए लेकिन महज 50 आवेदन इन्होंने पास किए। जिलाधिकारी के ताला लगाने के बाद तत्काल 11 आवेदन पास किए गए। जिलाधिकारी ने सभी को कमरे में बंदकर उनके खाने-पीने की व्यवस्था कराई है। उन्होंने सभी से कहा है कि वह रात नौ बजे तक एक बार फिर निरक्षण करने आएंगे उस समय तक अगर लोन पास हो गए तो वह घर जा सकेंगे नहीं तो रात में सोने की भी व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें