फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जिलाबदर ने रोका प्लॉट पर निर्माण कार्य, मांगी 20 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में जिलाबदर पर प्लॉट कब्जा करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। अकबरपुर बहरामपुर में रहने वाले सतेंद्र पाल सिंह के मुताबिक आरोपियों ने प्लॉट पर निर्माण कार्य रोककर धमकी देते हुए रंगदारी मांगी है। पुलिस ने पांच नामजद तथा तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि अकबरपुर बहरामपुर के बुद्ध विहार में रहने वाले सतेंद्रपाल सिंह के मुताबिक उन्होंने अपने साथी सोनू, रवि और रविंद्र चौधरी के साथ मिलकर ग्राम अकबरपुर स्थित फ्रेंडस एन्क्लेव में 200 वर्ग गज प्लॉट का बैनामा शकुंतला देवी से कराया था। 21 जुलाई 2025 को पंजीकृत इकरारनामा होने के बाद नौ सितंबर 2025 को रजिस्ट्री भी दर्ज हुई और उसी दिन प्लॉट का कब्जा भी उन्हें सौंप दिया गया। सतेंद्रपाल सिंह के मुताबिक उन्होंने जीवनभर की कमाई से यह संपत्ति खरीदी थी और उस पर कुछ दिनों से निर्माण कार्य करवा रहे थे। आरोप है कि 26 जुलाई 2025 को जब वह प्लॉट पर काम कर रहे थे तभी सागर, महेंद्र यादव, प्रिंस यादव, संदीप यादव, जॉनी यादव समेत लगभग आठ से दस लोग पहुंच गए। सभी के हाथ में पिस्टल, लाठियां और डंडे थे। उन्होंने उन्हें काम बंद कराते हुए कहा कि प्लॉट पर निर्माण कराना है तो 20 लाख रुपये रंगदारी देनी होगी। साथ ही आरोपियों ने कहा कि उन्होंने प्लॉट के कागज भी बनवाए हैं।
अगर 20 लाख रुपये नहीं दिए तो वह प्लॉट पर कब्जा कर लेंगे। बात न मानने पर वह हत्या कर शव ठिकाने लगा देंगे। आरोपियों में से कई पर पहले से ही गैंगस्टर सहित गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और कुछ जिला बदर भी घोषित हैं। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने, धमकी देने तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें