गाजियाबाद। जिला बदर आरोपी सीमा में घूमता मिला तो नंदग्राम पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि आरोपी लुंबा निवासी नंदग्राम को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास कुछ सामान बरामद नहीं हुआ।
कुछ समय पहले आरोपी को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त की कोर्ट ने जिला बदर किया था। थाना पुलिस ने जिला बदर आदेश का पालन कर उसको सीमा से बाहर छोड़ा लेकिन उसने नियम को तोड़ा। वह सीमा में रहकर किसी घटना को अंजाम दे सकता था। इसलिए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।