फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: एमएमजी अस्पताल में विवाद, धरने पर बैठे सुरक्षाकर्मी, पुलिस पर लगाए आरोप

Tue, 28 Jan 2025 12:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के एमएमजी जिला अस्पताल में पुलिस के वाहन खड़े करने को लेकर सुरक्षाकर्मियों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि स्टाफ धरने पर बैठ गया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
धरने पर बैठे सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएमजी अस्पताल में पुलिस के वाहन खड़े करने को विवाद में अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों से विवाद हो गया। सुरक्षाकर्मियों का आरोप है कि आए दिन पुलिसकर्मी उनसे बदतमीजी करते रहते हैं। और इतना ही नहीं रास्ते में वाहन खड़ा करने से अस्पताल की व्यवस्था बिगड़ जाती है। पुलिस के दुर्व्यवहार के विरोध में सभी सुरक्षाकर्मी इमरजेंसी के सामने धरने पर बैठ गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह पुलिस किसी अज्ञात मरीज को लेकर इमरजेंसी में भर्ती कराने आई थी। इस दौरान पुलिस ने अपना वाहन इमरजेंसी के सामने बीच रास्ते में रोक दिया। जिसे अस्पताल के सुरक्षाकर्मी ने हटाने के लिए कहा था। इसी मामले में दोनों से विवाद हो गया।

अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर राकेश सिंह का कहना है कि सुरक्षाकर्मियों को समझाकर धरना शांत कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस के उच्च अधिकारियों से भी बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें