फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शराब पीने के दौरान दोस्तों में हुआ विवाद, चाकू मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। संगम पार्क में शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कहासुनी के दौरान युवक ने दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर इलाज चल रहा है। घायल युवक दिल्ली में हुए एक हत्याकांड का गवाह भी है। उधर, पुलिस ने आरोपी दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संगम पार्क के यादव चौक निवासी अंकित (22) शनिवार शाम अपने दोस्त के साथ बैठकर शराब पी रहा था। उसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अंकित ने दोस्त के साथ गाली-गलौज कर दी। इससे गुस्साए दोस्त ने चाकू से अंकित पर एक के बाद एक कई वार किए। चौराहे पर युवक को लहूलुहान देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बाद में उसे हिरासत में ले लिया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अंकित दिल्ली में हुए एक हत्याकांड का गवाह है।
सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि नशे में दोनों दोस्तों के बीच विवाद हुआ था। अंकित के सीने और बाजू पर चोट आई है और आरोपी से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें