फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विहिप की बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। विश्व हिंदू परिषद मेरठ प्रांत की दो दिवसीय प्रांत बैठक मोदीनगर रोड स्थित सरस्वती बाल विद्या मंदिर में संपन्न हुई। इसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर कार्यकर्ताओं को दायित्व बोध कराया गया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री व केंद्रीय गोरक्षा प्रमुख दिनेश उपाध्याय, क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश विनायक, प्रांत अध्यक्ष सुशील, प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर, प्रांत संगठन मंत्री अरुण पांचजन्य ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। संगठन के केंद्रीय मंत्री व केंद्रीय गोरक्षा प्रमुख दिनेश उपाध्याय ने हिंदू परिवारों को अक्षुण्य बनाए रखने, स्वामी लक्ष्मणानंद की हत्या की जांच रिपोर्ट गायब होने व स्वामी रविदास के 650 वें प्रकट उत्सव कार्यक्रम की जानकारी दी।
क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश विनायक ने कार्य, कार्यकर्ता व कार्यक्षेत्र की व्याख्या करते हुए अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम, हित चिंतक अभियान, गोपाष्टमी, दुर्गाष्टमी, अखंड भारत संकल्प दिवस, विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस, शौर्य दिवस यात्रा व धर्म रक्षा दिवस के बारे में चर्चा कर समिति स्तर तक योजना बनावाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में यशपाल, छाया, जितेंद्र चौधरी, अमित जिंदल, मनोज सिरोही, अनूप, सुशील जैन आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें