फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विधान परिषद स्नातक व शिक्षक के चुनाव पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) की सभा रविवार को शंभु दयाल इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी विधान परिषद स्नातक व शिक्षक के चुनाव की रणनीति तैयार की गई। इसके अंतर्गत चुनाव आयोग के दिशानिर्देश अनुसार स्नातक व शिक्षक क्षेत्र के मतदाता बनाने की नीति पर विस्तृत विचार किया गया।
विज्ञापन

इस बैठक में वक्ताओं ने बताया कि शासन शिक्षा और शिक्षकों का उत्पीड़न कर रहा है। सरकार ने पुरानी पेंशन समाप्त करके शिक्षा सेवा चयन आयोग को समाप्त कर दिया। शिक्षकों की सेवा सुरक्षा पर कुठाराघात किया। चयन आयोग की धारा 18 व 21 को भी समाप्त करके शिक्षकों के हितों पर कुठाराघात किया। ऑफलाइन स्थानांतरण की हजारों फाइल भी इस समय शासन में अटकी हुई हैं, जिस कारण स्थानांतरण से प्रभावित होने वाले शिक्षक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के चंदौसी आवास पर आमरण अनशन पर बैठे हैं, पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
बैठक में प्रदेशीय नेतृत्व के आहृान पर यह निर्णय लिया गया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। आवश्यक हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद सिंह यादव ने की। इस अवसर पर प्रांतीय मंत्री महावीर प्रसाद त्यागी, ईश्वर त्यागी, सूर्यभान यादव, चेतन त्यागी, अखिलेश प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह, पारुल शर्मा, राजीव त्यागी, महेंद्र सिंह नागर, विनोद सिंह यादव, कपिल अग्रवाल, ओमपाल सिंह, अमित त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें