फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मतदान करने में दिव्यांगाें, बुजुर्गों ने भी दिखाया उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर, ग्रामीण क्षेत्र के बूथों पर इस बार दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई बुजुर्गों को उनके परिजन अपने साथ लेकर आए तो कई खुद ही मतदान करने के लिए पहुंच गए। ऐसे ही कई दिव्यांग ट्राइसाइकिल तो कुछ अपनी छड़ी के सहारे वोट करने पहुंचे। बूथों पर इन मतदाताओं की खूब सराहना हुई। अधिकारियों ने इनका सम्मान किया। अजनारा समेत कई सोसायटियों में तो बुजुर्गों, बीमारों के लिए ई-रिक्शा का प्रबंध किया गया।
विज्ञापन


दिव्यांग विजय और रवि ट्राइसाइकिल से अपना वोट डालने के लिए अर्थला में बनाए गए बूथ पर पहुंचे। दोनों ने बताया कि वह पांचवीं बार वोट कर रहे हैं। वह चाहते हैं दिव्यांगों के लिए सुविधाएं और बढ़ाई जाएं। प्रत्येक दिव्यांग को नौकरी मिले। सरकार को ऐसा नियम बनाना चाहिए।

जीडी गोयनका स्कूल में बनाए गए बूथ पर मतदान करने पहुंची 70 वर्षीय राजकली ने बताया कि चुनाव में वोट डालना वह कभी नहीं भूलतीं। इस बार तबीयत खराब थी, लेकिन फिर वोट डालने के लिए बच्चों का सहारा लेकर आईं हूं।
विज्ञापन


93 साल के अब्दुल वाहिद कैला भट्ठा में बने बूथ पर मतदान करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह 20 वर्ष की उम्र से मतदान करते आ रहे हैं। यह मौका भी उनके लिए खास है। वह खुद के साथ अपने परिवार को भी वोट डालने से वंचित नहीं रहने देते।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें