फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बारिश के बाद रास्तों पर भरा गंदा पानी, संक्रमण का बढ़ा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गढ़ ब्लॉक के गांव बहापुर ठेरा में जलभराव की समस्या से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। गांव की आबादी का गंदा पानी लंबे समय से रास्तों में भरा रहने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के बाद हालात और अधिक खराब हो गए हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण राकेश कुमार ने इस संबंध में एसडीएम को शिकायती पत्र देकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। उनका कहना है कि गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आबादी का पानी गलियों और मुख्य रास्तों पर जमा रहता है।
बारिश के दौरान जलभराव बढ़ने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कई स्थानों पर कीचड़ और गंदा पानी जमा होने से दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने गढ़ ब्लॉक के संबंधित पंचायत सचिव को निर्देशित किया है कि गांव में जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए और पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गांव में संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में यह समस्या हर वर्ष गंभीर रूप धारण कर लेती है। एसडीएम श्रीराम यादव का कहना है कि शिकायत के आधार पर बीडीओ से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें