फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज में नहीं मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन

Fri, 17 Feb 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
aktu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। एकेटीयू के सत्र 2017-18 से इंजीनियरिंग व अन्य तकनीकी कोर्सेज में स्टूडेंट्स को डायरेक्ट एडमिशन नहीं मिलेगा। बीटेेक , एमसीए, एमबीए या फिर अन्य कोर्सेज में दाखिले के लिए स्टूडेंट्स को यूपी राज्य प्रवेश परीक्षा-2017 (एसईई) में शामिल होना होगा।
विज्ञापन


विवि ने कॉलेजों की मैनेजमेंट कोटा की सीटों को भी एसईई के जरिए भरने का आदेश जारी किया है। दाखिले के लिए एसईई के अलावा स्टूडेंट्स को जेईई मेन, जेईई एडवांस या फिर अपने स्टेट की तकनीकी परीक्षाओं में शामिल होना अनिवार्य है।

बृहस्पतिवार को एकेटीयू ने गाजियाबाद के एनएच-24 स्थित संस्कार एजुकेशन ग्रुप में एसईई रजिस्ट्रेशन के लिए प्रदेश के पहली हैल्प डेस्क की शुरुआत की है। एकेटीयू वीसी प्रो. विनय कुमार पाठक  ने लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने एकेटीयू द्वारा दाखिले के प्रावधानों में बदलाव की भी जानकारी दी। यूपी एसईई में अधिक से अधिक स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करा सकें, इसके लिए हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। संस्थान के निदेशक डा. भानू प्रताप सिंह ने बताया कि हैल्प डेस्क पर रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों के ई-साइन, ई-थम्ब, ई-फोटो के साथ ई-पेमेंट की व्यवस्था की गई है।

प्रबंधन सदस्य लव अग्रवाल ने बताया कि तकनीकी कोर्सेज में छात्राओं के रजिस्ट्रेशन के लिए विवि ने 600 रुपये फीस निर्धारित की है। हैल्प डेस्क पर आकर रजिस्ट्रेशन कराने वाली छात्राओं को सिर्फ 300 रुपये फीस देनी होगी। यूपी एसईई में रजिस्ट्रेशन की अभी 28 फरवरी आखिरी तारीख है। इस मौके पर डा. राकेश सपरा, निदेशिका डा. भावना अग्रवाल, डा. बबीता कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें