फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल एक्सरे शुरू होने की जगी आस

Sun, 24 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
hospital
विज्ञापन
एमएमजी अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन के लगे हुए काफी समय बीत गया है। लेकिन अभी तक मरीजों को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण है एक्सरे प्लेट्स का न होना। अब शासन से बजट आने के बाद मरीजों को जल्द सुविधा मिलने की संभावना बढ़ गई है।  
विज्ञापन

   
एमएमजी अस्पताल में पिछले छह सात महीनों से डिजिटल एक्सरे मशीन लगी हुई है। मगर प्लेट्स न होने से मरीजों को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही थी। प्राइवेट लैब में डिजिटल एक्सरे के रेट 500 से 700 रुपये तक हैं लेकिन सरकारी अस्पताल में फ्री में एक्सरे किया जाता है।

डिजिटल एक्सरे में एक्सरे फिल्म काफी साफ होती है और नसों की बीमारियों आदि का भी पता चल जाता है। संयुक्त जिला अस्पताल में भी डिजिटल एक्सरे मशीन आने वाली है। सीएमएस डॉ. जेके त्यागी ने बताया कि शासन से बजट आ गया है और एक दो दिनों में एक्सरे शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें