फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: समय पर पहचान और बचाव से मधुमेह पर पा सकते हैं नियंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गाजियाबाद। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर एमएमजी अस्पताल के एनसीडी विभाग में शुक्रवार को मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम ‘मधुमेह के प्रति समय रहते जागरूकता एवं कार्रवाई’ के तहत मरीजों को बीमारी के शुरुआती लक्षणों की पहचान, समय पर जांच और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में गैर संचारी रोग विभाग की चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेशु लोहिया, दंत चिकित्सक डॉ. मोहिनी और भौतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. अनुराग ने मरीजों को संबोधित किया। डॉ. मोहिनी ने बताया कि मधुमेह का असर केवल शरीर के अन्य अंगों पर ही नहीं, बल्कि मुख और दांतों पर भी पड़ता है। इससे मसूड़ों में संक्रमण, दांतों से जुड़ी समस्याएं और मुख संबंधी अन्य परेशानियां हो सकती हैं। उन्होंने नियमित रूप से दांतों की सफाई और मुख की स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डॉ. अनुराग ने मधुमेह को नियंत्रित रखने में नियमित शारीरिक गतिविधियों की भूमिका बताई। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन पैदल चलना, व्यायाम करना और सक्रिय दिनचर्या अपनाना रक्त में शर्करा का स्तर नियंत्रित रखने में मददगार है। विशेषज्ञों ने मरीजों को खानपान में सावधानी बरतने, नियमित जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें