फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आईटीएमएस लागू होने के बावजूद धड़ल्ले से टूटे नियम, हुए 300 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर में आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) लागू होने के बावजूद लोग नियमों का पालन करने की जरूरत नहीं समझ रहे। दूसरे दिन यानी रविवार को कुल 300 लोगों के चालान किए गए। दावा है कि आगे भी नियम तोड़ने वालों पर इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा चालान हापुुड़ चुंगी चौराहा, जीटी रोड और मेरठ रोड पर किए गए। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा नियम तोड़ने वालों में दोपहिया वाहन चालक शामिल हैं। दूसरे नंबर पर रेड लाइट तोड़कर दौड़ने वाले हैं। जबकि, विपरीत दिशा में चलने वालों की संख्या भी 30 से अधिक रही। बता दें कि जिले में यह सिस्टम एक फरवरी को लागू किया गया था। इस दौरान एक वाहन का चालान भी किया गया। शहर में 41 स्थानों पर 300 हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं। इसका कंट्रोल रूम नगर निगम में बनाया गया है। सिस्टम की निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों व तकनीकी जानकारों की आठ आठ घंटे की शिफ्टों में डयूटी लगाई गई है। सिस्टम के जरिये न सिर्फ यातायात के नियमों को तोड़ने वालों पर लगाम लगाने की मंशा हैं। बल्कि सड़क हादसे से लेकर अन्य कोई अपराध करके भागना भी आसान नहीं होगा। 50 जगह फेस रिकग्निशन कैमरे लगे हैं, जो आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति की सीमा में पहुंचते ही फोटो से पहचान करके इसकी सूचना एआई के जरिये मैसेज भेजकर पुलिस को देंगे। अपराध होने की दशा में आरोपी की लोकेशन और उसको समय रहते दबोचने में भी आसानी होगी। नियम तोड़ने के आदी हो चुके लोगों का डाटा अलग से तैयार कर हर माह इसकी रिपोर्ट आरटीओ को भेजी जाएगी। इसमें उनका पंजीकरण, लाइसेंस का निलंबन और फिर भी बाज न आने वालों के लाइसेंस और पंजीकरण को रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि मामूली तौर पर कुछ खामी सिस्टम में सामने आई हैं। उनको दूर करने के लिए तकनीकी टीम काम कर रही है। निश्चित ही आने वाले दिनों में यह व्यवस्था जिले के लोगों के लिए बड़ा वरदान साबित होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें