फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कश्यप समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पुलिस रहेगी तैनात

Fri, 04 Apr 2025 11:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

उत्तर प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या शनिवार को गाजियाबाद आ रहे हैं। यहां वह कश्यप समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके आगमन पर पुलिस तैनात रहेगी। हालांकि रूट डावर्जन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजयनगर क्षेत्र स्थित रामलीला ग्राउंड में कश्यप समाज के कार्यक्रम में सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार की दोपहर शिरकत करेंगे। डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि हिंडन एयरपोर्ट से उपमुख्यमंत्री रामलीला मैदान करीब डेढ़ बजे पहुंचेंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद गेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों से साथ वार्ता करेंगे। जिसके बाद वह करीब ढाई बजे हिंडन एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। बताया कि रामलीला ग्राउंड में 40 सिपाही, 15 उपनिरीक्षक के साथ चार निरीक्षकों और दो एसीपी की ड्यूटी लगाई गई है।

10 महिला कांस्टेबल भी तैनात रहेंगी। इसके साथ ही 50 पुलिसकर्मी मेरठ तिराहे से रेलवे रोड और चौधरी मोड़ चौराहे तक तैनात रहेंगे। बताया कि रूट डाइवर्जन नहीं किया गया है। उपमुख्यमंत्री के काफिले के आगमन और प्रस्थान के समय कुछ देर के लिए वाहनों को मुख्य रोड के संपर्क मार्गों पर रोका जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें