फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की मांग, महिला ने हंगामा कर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। हापुड़ रोड पर पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने सोमवार को महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला ने हापुड़ रोड पर जाम लगा दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में पुलिसकर्मियों की लापरवाही रही। वह कई बार शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन अब तक पुलिसकर्मी बर्खास्त नहीं हुए। पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाकर किसी तरह शांत कराकर घर भेजा।
विज्ञापन

मुरादनगर निवासी महिला सोमवार को करीब साढ़े दस बजे पुलिस आयुक्त से मिलने पहुंचीं। महिला ने आरोप लगाया कि 2022 में उनकी बेटी से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इसमें कविनगर थाने के तत्कालीन प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्र और अन्य पुलिसकर्मियों की बड़ी लापरवाही रही। इनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने उनको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उग्र हो गई। नाराज महिला हापुड़ रोड पर पहुंच गई और जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक महिला सड़क पर ही रहीस जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। बड़ी तादाद में लोग महिला को देखने के लिए भी रुक गए। कविनगर एसएचओ योगेंद्र मलिक मौके पर पुलिसबल के साथ पहुंचे और महिला को थाने ले गए। थाने से समझाकर महिला को घर भेजा गया।
ये था मामला
महिला ने बताया कि तत्कालीन थाना प्रभारी ने उनके बेटे को अवैध तरीके से हिरासत में लिया था। देर रात वह अपने बेटी के साथ थाने पहुंची थीं। वहां से घर जाने के दौरान उनकी बेटी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। आरोप है कि उस वक्त पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की, लेकिन पुलिस वालों पर कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे पुलिसकर्मियों को बर्खास्त होना चाहिए। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उस वक्त थाना प्रभारी समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि जांच कराई जा रही है। मामला पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें