फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जीवन विहार कालोनी के भूखंडों को फ्री होल्ड करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शास्त्रीनगर स्थित जीवन विहार कॉलोनी के लोगों ने कॉलोनी के भूखंडों को न्यूनतम शुल्क पर फ्री होल्ड करने की मांग शासन से की गई है। शासन की ओर से संयुक्त सचिव निर्मेष कुमार शुक्ल ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीसीडा को निर्देशित किया है कि आवश्यक कार्यवाही कर आख्या शासन को उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी धनीराम ने बताया कि 2000 में कॉलोनाइजर की ओर से कॉलोनी काटी गई थी। करीब 220 प्लॉट हैं। यह जमीन यूपीएसआईडीसी की है। उनका कहना है कि कॉलोनी जीडीए से अप्रूव्ड है। फिर भी यहां लोगों को रजिस्ट्री करने में दिक्कत आ रही है। यहां निर्माण और भूखंड दोनों की अलग-अलग रजिस्ट्री करानी पड़ रही है। काफी समय से इसे फ्री होल्ड करने की मांग चली आ रही है। आरोप है कि नगर निगम और यूपीसीडा दोनों ही टैक्स मांगते हैं। ऐसे में यहां के लोगों पर दोहरी आर्थिक मार पड़ रही है। भूखंडों के न्यूनतम शुल्क पर फ्री होल्ड होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें