फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मां-बेटी से मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गो तस्करी के शक में मां-बेटी की पिटाई के मामले में आरोपी हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस और सपा नेताओं ने जमकर नारेबाजी की और थाने के सामने हंगामा किया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने शहीद मेजर आशाराम त्यागी स्मारक स्थल पर धरना दिया। पुलिस ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।
विज्ञापन

कांग्रेस और सपा नेता बृहस्पतिवार को एकत्रित होकर मोदीनगर थाने पहुंचे और जमकर हंगामा काटा। इसके बाद वे थाने के सामने शहीद स्मारक स्थल पर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने बताया कि बीती 3 अगस्त को नंदनगरी कॉलोनी निवासी महिला सुमन व उनकी बेटी दीपा गोवंश लेकर मुरादनगर जा रही थीं। आरोप लगाया कि इसी दौरान हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें जबरन रोक लिया और गो तस्करी का आरोप लगाकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में हिंदू रक्षा दल की विधानसभा अध्यक्ष सपना अग्रवाल व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की खानापूर्ति कर दी। पुलिस आरोपियों को बचाने के लिए दबाव में काम कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और धाराओं में वृद्धि करने की मांग की। एसएचओ ने प्रदर्शनकारियों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें