फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मेरठ के तलवार दंपती ने बढ़ती जनसंख्या के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम को सौंपा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में तलवार दंपती दिनेश और दिशा तलवार पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि 30 वर्ष से प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांग रहे हैं, लेकिन अब तक प्रधानमंत्री की ओर से समय नहीं दिया गया है। इस दौरान तलवार दंपती ने बढ़ती जनसंख्या का विरोध जताते हुए उल्टी पदयात्रा की। उन्होंने कहा कि दो बच्चों का कानून हमारी मांग है। हमारा यह अभियान जाति धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र हित में है। संसाधन सीमित हैं और देश की जनसंख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। ऐसे में बढ़ती जनसंख्या उन पर बड़ा दबाव बना रही है। गत 30 सालों में हमने 300 से अधिक शहरों में पदयात्रा की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें