फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्वर्णजयंती पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। स्वर्णजयंती पार्क और उससे जुड़े मार्गों पर बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए निवासियों ने पार्क के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। इस संबंध में इंदिरापुरम आरडब्ल्यूए फेडरेशन के महासचिव सुदर्शन अवस्थी की ओर से साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा को ज्ञापन सौंपकर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने की मांग की है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि स्वर्णजयंती पार्क इंदिरापुरम का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और बच्चे आते हैं। कुछ समय से पार्क और आसपास के क्षेत्रों में चेन स्नेचिंग, मोबाइल फोन लूट और वाहनों से चोरी की घटनाओं में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। ज्ञापन में मांग की गई है कि स्वर्णजयंती पार्क की पूरी परिधि और उससे जुड़े प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगचवाए जाएं, ताकि अपराध पर अंकुश लग सके। ज्ञापन की प्रति वार्ड-81 के पार्षद धीरज अग्रवाल को भी भेजी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें