फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बोर्ड बैठक में चौधरी चरण सिंह के नाम पर पुस्तकालय बनाने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर पंचायत निवाड़ी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित बोर्ड बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के नाम पर अत्याधुनिक पुस्तकालय स्थापित करने की मांग प्रमुखता से उठी।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल त्यागी ने की, जबकि संचालन अधिशासी अधिकारी आंचल पांडेय ने किया। मनोनीत सभासद संगीता त्यागी ने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह के नाम पर आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना की जानी चाहिए। इससे विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर अध्ययन की सुविधा मिल सकेगी। बैठक में सभासद रजनीश त्यागी ने मोदीनगर-निवाड़ी मार्ग पर बस स्टैंड निर्माण की मांग उठाई। वहीं सभासद सतेंद्र वाल्मीकि ने वाल्मीकि मंदिर परिसर में वाटर कूलर लगाने का प्रस्ताव रखा, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को पेयजल की सुविधा मिल सके। इसके अलावा सभासदों ने क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों को शीघ्र शुरू कराने और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग की। बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया और आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। वैशाली त्यागी, सुमन, अख्तर, रूबीना, बबीता, विकास त्यागी, मागेश्वर, राजकुमार, नितिन बंसल, जगदीश सहित अन्य सभासद एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें