मोदीनगर। एक ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के राइडरों ने कंपनी के फील्ड कोच और गार्ड पर ड्यूटी लगाने के नाम अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने कंपनी पर कार्रवाई की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कार्रवाई न होनेे पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर भगवानगंज मंडी स्थित एक ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी का कार्यालय है। कंपनी के राइडर एकत्र होकर बुधवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे और कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी का फील्ड कोच और गार्ड ड्यूटी लगाने के नाम पर प्रतिमाह ढाई हजार रुपये अवैध वसूली कर रहे हैं। रकम नहीं देने पर आरोपी काम नहीं देते और ड्यूटी से हटवाने की धमकी देते हैं। उपजिलाधिकारी अजीत सिंह ने उन्हें समाधान का भरोसा दिया। इस अवसर पर नितिन, शुभम, अंकूर, अरुण, भूरा और पंकज आदि मौजूद थे।