फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में अगले वर्ष तक बिजली कटौती से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के करीब बीस हजार उपभोक्ताओं को इस बार गर्मी से शायद ही राहत मिले, लेकिन अधिकारी अगले साल से कटौती से मुक्ति का दावा कर रहे हैं। निगम की ओर से करीब 15 लाख की लागत से नया फीडर बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वर्तमान में दूसरी कॉलोनी श्रीराम के फीडर से आपूर्ति हो रही है। अन्य जगहों पर भी आपूर्ति होती है। इस वजह से लाइन में लोकल फॉल्ट और ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटनाएं होती रहीं हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने पिछले दिनों नया फीडर बनाने के लिए प्रस्ताव निगम के आला अधिकारियों को भेजा है। इसमें निगम ने बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत नया फीडर बनाने की स्वीकृति भी दे दी है। इस काम को पूरा करने में अभी छह महीने से अधिक समय लगेगा। इससे इंद्रप्रस्थ कॉलोनी समेत आसपास के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
नए फीडर से लोड कम हो जाएगा तो आसपास के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से निजात मिल सकेगी। कॉलोनी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने बताया कि कई साल से दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने और अलग बिजली घर की मांग की जा रही है। हर बार ऊर्जा निगम से केवल आश्वासन ही मिल रहा है। एक ट्रांसफार्मर से ही 2400 से अधिक उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जा रही है। इस वजह से ट्रांसफार्मर लोड नहीं झेल पाता है।
विज्ञापन


- नया फीडर बनने के बाद उपभोक्ताओं को बिना की रुकावट बिजली आपूर्ति मिलेगी। फीडर का प्रस्ताव मंजूर हो गया और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - बृजमोहन, एसडीओ, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें