फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खराब नेटवर्क से राहत के लिए लियो सैटेलाइट पर मंथन तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मोबाइल नेटवर्क की खराब गुणवत्ता और कॉल ड्रॉप जैसी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए पारंपरिक मोबाइल टावरों के विकल्प के रूप में लो अर्थ ऑर्बिट (लियो) सैटेलाइट से सीधे मोबाइल फोन को कनेक्टिविटी देने पर मंथन तेज हो गया है।
विज्ञापन

दूरसंचार विभाग व अमेरिका की स्पेस एक्स कंपनी के बीच इस दिशा में बातचीत अंतिम चरण में बताई जा रही है। हापुड़ चुंगी स्थित उच्चस्तरीय दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र (एलटीटीसी) के बैच समन्वयक व तकनीकी विशेषज्ञ केकेएस यादव ने बताया कि दूरसंचार मंत्रालय में सैटेलाइट से दूरसंचार सेवाओं को जोड़ने पर चर्चा चल रही है।
स्पेस एक्स के पूरे अंतरिक्ष में करीब 6000 सैटेलाइट मौजूद हैं। इसमें से लगभग एक हजार सैटेलाइट भारत की सीमा में हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में वर्तमान में करीब 8.5 लाख मोबाइल टावर विभिन्न दूरसंचार कंपनियों के संचालित हैं। इनसे आठ लाख किमी का क्षेत्र कवर हो रहा है। इसके बावजूद नेटवर्क बाधित होना और कॉल ड्राप आम समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें