फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रॉपर्टी के विवाद में दिल्ली पुलिस के दरोगा को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के बकाया रुपयों को लेकर चल रहे विवाद में प्रॉपर्टी डीलर दो सगे भाइयों ने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली पुलिस के दरोगा पर हमला कर दिया। आरोप है कि नशे की हालत में पहुंचे आरोपियों ने गाली-गलौज करने के बाद लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की। हमले में दरोगा के हाथ, पैर और चेहरे पर चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत पर दोनों भाइयों, उनके बेटे और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर सेक्टर-2 निवासी रवींद्र यादव दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक हैं। उनकी तैनाती ईस्ट दिल्ली जिले की डोजियर सेल में है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गरिमा गार्डन की 30 फुटा रोड पर उनकी कुछ संपत्तियां हैं। इनमें से पत्नी के नाम का एक प्लॉट उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर कृष्ण यादव और उसके भाई हरीश यादव के माध्यम से बेचा था। सौदे के दौरान दोनों भाइयों ने 10 लाख रुपये बतौर एडवांस दिए थे। शेष रकम जुलाई में देने का भरोसा दिया था। आरोप है कि दोनों भाइयों ने बाकी रकम देने के बजाय एडवांस में मिली धनराशि भी खर्च कर दी। बकाया भुगतान नहीं होने पर रवींद्र ने रकम मिलने के बाद ही प्लॉट की रजिस्ट्री करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। पीड़ित के मुताबिक, जब भी वह अपनी संपत्ति देखने जाते थे, आरोपी उनके साथ अभद्रता करते थे। 14 नवंबर को भी रवींद्र यादव प्लॉट पर पहुंचे थे। इसी दौरान कृष्ण और हरीश अपने बेटे विकास और अन्य लोगों के साथ वहां आ गए। आरोप है कि सभी नशे में थे और आते ही गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें हमलावरों से बचाया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें