यूपी में गाजियाबाद की हवा सबसे खराब
एनसीआर में वायु प्रदूषण का गंभीर संकट लगातार बना हुआ है, जिसमें उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाले शहरों में से एक के रूप में सामने आया है। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 324 दर्ज किया गया है, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।
नोएडा में इतना है एक्यूआई
इसी श्रेणी में नोएडा (320) और हापुड़ (314) भी शामिल हैं। हरियाणा के नारनौल में एक्यूआई 390, रोहतक में 376, गुरुग्राम में 370 और बहादुरगढ़ में 368 तक पहुंच गया है, जो गंभीर स्थिति का संकेत है। राजस्थान के भिवाड़ी में 364 और गुजरात के नंदेसरी में 303 एक्यूआई दर्ज किया गया है।