फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ रूट पर सफर होगा और आसान

Sun, 02 Oct 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दिल्ली से मेरठ और हरिद्वार का सफर आने वाले कुछ महीनों में और आसान हो जाएगा। दिल्ली से सीधे मेरठ, हरिद्वार और देहरादून जाने वाले यात्रियों को गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन चौराहे के जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जीडीए 40 करोड़ रुपये की लागत से एक नई सड़क बनाने जा रहा है।
विज्ञापन


45 मीटर चौड़ी यह सड़क राजनगर एक्सटेंशन रोड पर अजनारा सोसायटी से मुड़कर शुरू होगी और मेरठ रोड पर डीपीएस स्कूल के पास निकलेगी। इस रोड के बनने से दिल्ली-मेरठ की दूरी करीब कुछ कम भी हो जाएगी। साथ ही वाहन चालकों को राजनगर एक्सटेंशन चौराहे का जाम भी नहीं झेलना पड़ेगा। इससे मेरठ रोड तिराहे पर भी वाहनों का दबाव कम होगा।

जीडीए वीसी विजय यादव ने बताया कि 2017 में यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यह सड़क दिल्ली-मेरठ रूट पर वाहनों की स्पीड बढ़ा देगी। जीटी रोड से राजनगर एक्सटेंशन रोड में घुसते ही गाड़ियां मेरठ रोड तक फर्राटा भरती नजर आएंगी। मेरठ रोड तक कोई जाम नहीं होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि साल-डेढ़ साल में राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर भी बन जाएगा तब जाम का संकट लगभग खत्म हो जाएगा और लोगों के पास मेरठ के लिए दो-दो फ्री रोड हाेंगी।

जीडीए के अधिशासी अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि अजनारा सोसायटी से वेलग्रेभिया अपार्टमेंट तक करीब तीन किलोमीटर की दूरी में 45 मीटर चौड़ी सड़क बन चुकी है। इसी सड़क को आगे बढ़ाकर डीपीएस स्कूल के पास मेरठ रोड तक पहुंचाना है। वेलग्रेभिया अपार्टमेंट से डीपीएस के बीच करीब दो किलोमीटर सड़क बनानी है।

इस दो किलोमीटर की दूरी में सिकरोड और मोरटा गांव की जमीन है। मोरटा गांव की (2110 मीटर लंबाई में) भूमि आपसी समझौते के आधार पर किसानों से क्रय की जा रही हैं। सिकरोड गांव के अंतर्गत पड़ने वाले भाग (900 मीटर लंबाई में) की भूमि क्रय की जानी अभी शेष है। इस सड़क के साथ सीवर व ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें