फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लगा जाम

विज्ञापन
मोदीनगर में दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित राज चौपले पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के हापुड़ मार्ग रेलवे क्रॉसिंग पर चल रहे आरओबी निर्माण कार्य के कारण नगर में आए दिन लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को एक बार फिर लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। रविवार को दिनभर दिल्ली-मेरठ मार्ग और हापुड़ मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण लोगों को भारी परेशान का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राज चौपले पर जाम के कारण हजारों वाहनों के पहिए थम गए। कुछ ही देर में वाहनों की कतार अंबर सिनेमा तक पहुंच गई। यू-टर्न पर जाम होने के कारण मेरठ की तरफ जाने वाली साइड में भी जाम लगना शुरू हो गया। आरओबी निर्माण कार्य के कारण हापुड़ मार्ग को वन-वे किया हुआ है। इससे हापुड़ मार्ग पर भी जाम लग गया। डग्गामार वाहन सवारियों को गांव गदाना के पास ही उतारकर रफूचक्कर हो गए इससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। महिलाओं और रोगियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। रिक्शा चालकों ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें