गाजियाबाद। बृहस्पतिवार को दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू अपने निर्धारित समय से दो घंटे 46 मिनट देरी से आई। इसको यहां 12:45 पर पहुंचना था, लेकिन यह यहां 3:31 पर पहुंची। इसमें सवार यात्री परेशान हो गए। जिनको जल्दी जाना है, वह दूसरी ट्रेनों से गए या फिर उन्होंने दूसरे साधन का सहारा लिया।
विज्ञापन
पलवल गाजियाबाद ईएमयू दो घंटे, दिल्ली टूंडला मेमू एक घंटा 12 मिनट, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 45 मिनट, कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस एक घंटे 38 मिनट, आला हजरत एक्सप्रेस 40 मिनट, धनबाद स्पेशल गरीब रथ छह घंटे, अंबाला कैंट स्पेशल समर स्पेशल चार घंटे 22 मिनट देरी से आई। सवेरे भी 17 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से पांच घंटे देरी से गाजियाबाद पहुंची। इस बारे में नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि कई जगह बारिश हो रही है। ट्रैक पर पानी भरने की भी सूचना है। इसलिए कई ट्रेनों को रोककर चलाया जा रहा है।