- बैठक में दिल्ली के छह सांसद व विधानसभा अध्यक्ष के साथ अन्य नेता रहे शामिल
- बैठक में शामिल रहे गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कनावनी स्थित रामप्रस्था फार्म हाउस में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष एवं अपने सांसदों के साथ बैठक की। बैठक में गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग भी शामिल रहे। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष बिजेंद्र गुप्ता ने सोशल मीडिया पर सहभोज की फोटो साझा कर इसकी जानकारी दी है।
बताया जा रहा है कि सहभोज से पूर्व दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सांसदों व भाजपा नेताओं के संग बैठक की। बैठक में दिल्ली चुनाव की समीक्षा किए जाने की बात कही जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की है। बैठक में शामिल गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग भी बैठक में शामिल रहे, लेकिन उन्होंने इसे एक औपचारिक बैठक बताया। उन्होंने बताया कि दिल्ली और इंदिरापुरम में कोई खास दूरी नहीं है। ऐसे में उनके आग्रह पर ही यहां बैठक हुई है। बैठक में दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएल संतोष, सांसद मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, जितिन प्रसाद आदि शामिल रहे।