फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून रूट पर रहेगा ब्लाक, दो दिन प्रभावित रहेंगी ट्रेनें

Fri, 25 Nov 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
रेल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
देहरादून-लक्सर सेक्शन पर लक्सर और ऐथल स्टेशन के बीच सब-वे बनाए जाने के लिए इस रूट पर दो दिन ब्लाक रहेगा। ब्लाक के चलते गाजियाबाद होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है, वहीं कई अन्य ट्रेनों को बीच रास्ते रोक कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस (19020) रविवार को लक्सर स्टेशन पर ही टर्मिनेट कर दी जाएगी। यह ट्रेन लक्सर से देहरादून के बीच नहीं चलेगी। 26 नवंबर को रवाना होने वाली इसकी लिंक ट्रेन बांद्रा टर्मिनल-देहरादून एक्सप्रेस (19019) को बीच रास्ते 3 घंटे रोका जाएगा।

कोच्चुवली-देहरादून एक्सप्रेस, 26 नवंबर को रवाना होने वाली इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस और हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस को भी बीच रास्ते एक से दो घंटे के लिए रोका जाएगा। ऐसे में शनिवार और रविवार को गाजियाबाद-देहरादून रूट पर सफर करने वाले रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने इसके अलावा भी कई पैसेंजर ट्रेनों को दो दिन के लिए निरस्त किया है। हालांकि यह ट्रेनें गाजियाबाद से होकर नहीं गुजरतीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें