फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गजेंद्र भाटी हत्याकांड में बचाव पक्ष ने गवाह से की जिरह

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। सात वर्ष पूर्व खोड़ में गजेंद्र भाटी हत्याकांड में एमपी-एमएलए कोर्ट में बचाव पक्ष ने गवाह बिट्टू से जिरह की। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तारीख लगा दी। खोड़ा इलाके में दो सितंबर 2017 को बीजेपी नेता व हिस्ट्रीशीटर गजेंद्र भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि तत्कालीन मंडल अध्यक्ष बलवीर चौहान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

हत्या का आरोप पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा, शूटर राजू और नरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बाद में पुलिस ने केस का खुलासा कर बताया था कि पूर्व बसपा विधायक अमरपाल शर्मा ने गजेंद्र भाटी की हत्या कराई थी। इस हत्या के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी तय हुई थी। इस वारदात को खुद पूर्व विधायक के पीएसओ नरेंद्र फौजी ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें