फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: राज्यमंत्री ने उद्यमियों की समस्याएं सुन दिया समाधान का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एचएलएम कॉलेज में बुधवार को लघु उद्योग भारती ने उद्यमी, व्यापारी एवं शासन संवाद का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने दीप जलाकर किया। उन्होंने लद्यु उद्योग और व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग और व्यापारी हमारे समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। इनके विकास से ही हमारे देश की प्रगति संभव है। ऐसे कार्यक्रम न केवल व्यापारियों को प्रोत्साहित करते हैं बल्कि,उन्हें शासन के साथ मिलकर काम करने का भी अवसर प्रदान करते हैं। इस मौके पर उद्यमियों और व्यापारियों ने व्यापार से जुड़ी समस्या रखी। राज्यमंत्री असीम अरुण ने उद्यमियों की समस्या सुनकर उनको समाधान का आश्वासन दिया। मंच का संचालन लघु उद्योग भारती के जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र गोयल ने किया। डीएम इंद्र विक्रम सिंह, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अतुल वत्स, भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा जिला उद्योग केंद्र उपायुक्त श्रीनाथ पासवान, श्रम आयुक्त उप अनुराग मिश्रा, पवन सिंघल, अमरीश गोयल, उपेंद्र गोयल, सुधीर त्यागी, डॉ.अनुज अग्रवाल, डॉ.शशांक द्विवेदी, धीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें